फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लिकर किंग की ‘विरासत’ बचाएगी सरकार

लिकर किंग की ‘विरासत’ बचाएगी सरकार

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। लिकर किंग की मौत के बाद उनकी विरासत पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति खुर्द बुर्द होने की आशंका है। डर इस बात का है कि कहीं उनके चाहने वाले ही संपत्ति को अपनी बताकर कब्जा न कर लें, या फिर उसे किसी और को बेचकर रकम हड़प लें। लिहाजा अब सरकार ने उनकी विरासत बचाने की तैयारी की है। शासन से निर्देश आए हैं, इसके बाद उनकी संपत्ति की निगहबानी बढ़ा दी गई है।
लिकर किंग गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी की संपत्ति की देखभाल और कारोबार का फिर उसी तरह से संचालन अब चड्ढा परिवार के लिए सबसे बड़ी समस्या है। पिछले तीन दिन से कारोबार को घाटा हो रहा है। सभी की नजर पोंटी के बेटे मनप्रीत की तरफ है, लेकिन वह अभी इस स्थिति में नहीं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को अकेले संभाल सकें। ऐसे में लिकर किंग के ‘साम्राज्य’ पर खतरा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, पोंटी पूरे कारोबार को अपने कई रिश्तेदार और पुराने कर्मचारियों की मदद से चला रहे थे। यदा-कदा कंपनियों, मिलों को देखने आते थे। मासिक टर्न ओवर पर कंपनी की साख बचाने पर उनकी नजर रहती थी। लेकिन अब उनकी मौत के बाद दर्जनों मिलें, शराब के ठेके, डिस्टलरीज, रीयल एस्टेट की कंपनी, मल्टीप्लेक्स, तमाम जमीनों पर कब्जे या विवाद की आशंका है। खुफिया विभागों की इस रिपोर्ट पर शासन ने गंभीरता जताई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इसी संबंध में जिलों को निर्देश आए हैं। एहतियात के तौर पर संपत्तियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जमीनों का ब्योरा निकाला जा रहा है, ताकि उन्हें खुर्द बुर्द होने से बचाया जा सके। यही नहीं, रजिस्ट्री दफ्तर पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोंटी का कारोबार बड़ा था तमाम संपत्तियां और लाभ के काम से वह सीधे नहीं जुड़े थे। कईयों पर उधारी भी थी, तमाम लाभ उठा रहे थे। कई जगहों पर उन्होंने भी उधार लिया था। पोंटी की कई प्रदेशों में अकूत संपत्ति है। यहां भी वेव, एक फैक्ट्री और कुछ प्रापर्टी है। ऐसी आशंका है कि उनकी संपत्तियों को हड़पने की साजिश रची जा सकती है। सभी की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। कब्जे या विवादों की रोकथाम के लिए पुलिस को लगाया गया है। -- विजय सिंह मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed