{"_id":"46-17590","slug":"Moradabad-17590-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलवंत सिंह चड्ढा फैमिली में बंटवारे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलवंत सिंह चड्ढा फैमिली में बंटवारे की तैयारी
Moradabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सगे भाइयों के खून से परिवार में जो लकीर खिंची, अब बंटवारे के रूप में नजर आएगी। लिकर किंग पोंटी चड्ढा और उनके छोटे भाई हरदीप की मौत के बाद दिल्ली में कुलवंत सिंह चड्ढा फैमिली की संपत्ति के बंटवारे की भूमिका बनने लगी है। सुगबुगाहट दोनों के अंतिम संस्कार से पूर्व ही शुरू हो गई थी। ऐसे में सभी की नजरें घर के बुजुर्ग और पोंटी के सगे चाचा हरभजन सिंह पर टिकी हैं। वही कुलवंत के तीनों बेटों के परिवारों बीच प्यार और भाईचारे की कवायद में जुटे हैं।
कुलवंत सिंह चड्ढा के बेटों गुरदीप सिंह उर्फ पोंटी और हरदीप सिंह की मौत की खबर पाकर दिल्ली में उनके आवास पर रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई है। सभी इस घटना को लेकर आश्चर्यचकित हैं। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा, लेकिन संपत्ति विवाद को हल कराना सभी की मंशा है। मुरादाबाद से दिल्ली पहुंचे पोंटी के चाचा हरभजन सिंह और उनके परिवार के लोग भी इस घटना को लेकर परेशान हैं। परिवारों में कहीं फूट और रंजिश न बन जाए, यही चिंता सता रही है। लिहाजा अब संपत्ति के बंटवारे की भूमिका बनने लगी है। दोनों भाइयों के परिजन चाचा हरभजन सिंह को आगे करके इस मुद्दे को हल कराने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
चाचा हरभजन सिंह ने बताया कि परिवारों के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहे, यही कोशिश है। इस समय परिवार के सभी लोग परेशान हैं। संपत्ति विवाद और बंटवारा ही घटना का कारण है, इसे जल्द ही सुलझाया जाएगा। परिवार के ही कुछ सदस्यों ने इस मुद्दे को भी उठाया है। दो-तीन दिन में सभी के साथ बैठकर इस बिंदु पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
--
आसान नहीं होगा संपत्ति का बंटवारा
चड्ढा फैमिली की कुल संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ रुपये की आंकी जा रही है। कई चीनी मिलें, मल्टीप्लेक्स, पेपर मिल, रीयल एस्टेट और शराब के कारोबार समेत नोएडा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड आदि स्थानों पर मौजूद संपत्तियों का बंटवारा इतना आसान नहीं है। छोटे भाई हरदीप का इसी बात पर पोंटी से मनमुटाव चल रहा था और आखिर में मामला जान की दुश्मनी तक बन आया। शनिवार दोपहर महरौली के फार्म हाउस में चली गोलियां इसी का नतीजा थीं।