{"_id":"46-17557","slug":"Moradabad-17557-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटी की चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोंटी की चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया
Moradabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चड्ढा ग्रुप की चीनी मिलों पर गन्ना कमीशन का करोड़ों बकाया है। गन्ना खरीद पर समितियों को जो कमीशन दिया जाता है वह भी नहीं दिया गया। विभाग ने मिलों को नोटिस जारी कर दिया है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
वैसे तो प्रदेश में इस ग्रुप की नौ मिलें हैं लेकिन इनमें मुरादाबाद मंडल में अमरोहा, धनौरा, चांदपुर और बिजनौर मिल है। दरअसल चीनी मिलों द्वारा जो गन्ने की खरीद की जाती है उस पर भारत सरकार द्वारा घोषित रेट का तीन फीसदी गन्ना कमीशन देना होता है। लेकिन चीनी मिलें इस कमीशन का भुगतान कभी समय से नहीं करतीं। यही वजह है कि गन्ना समितियों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। किसानों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं का भी लाभ समितियां नहीं दे पाती हैं। मंडल की सभी तेइस चीनी मिलों पर समितियों का कमीशन बकाया है। गन्ना आयुक्त ने कमीशन की अदायगी न करने वाली मिलों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
चीनी मिल बकाया कमीशन लाखों में
बिजनौर 52.64 लाख
चांदपुर 71.05 लाख
अमरोहा 38.06 लाख
धनौरा 137.16 लाख
पिछड़ सकता है पेराई सत्र
मुरादाबाद। चड्ढा ग्रुप की चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ सकता है। इन सभी मिलों ने मिल संचालन की तिथि भी घोषित कर दी थी लेकिन अब पोंटी चड्ढा की मौत के बाद माना जा रहा है कि विलंब हो जाएगा। गन्ना विभाग भी मान रहा है कि तय समय पर इन मिलों का चलना मुश्किल है।
विज्ञापन