फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौदह को पीछे छोड़ पूर्व मेयर प्रत्याशी घोषित

चौदह को पीछे छोड़ पूर्व मेयर प्रत्याशी घोषित

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। सपा ने पंद्रह दावेदारों की सूची से डा. एसटी हसन का चयन किया है। वह मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा के सिंबल पर इलेक्शन लड़ेंगे। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही सपा की सियासत में इलेक्शन का रंग भर गया। नेताओं को हिदायत दी गई है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। गांव और मुहल्लों में जाकर सपा की नीतियों का बखान करें।

इलेक्शन 2014 के लिए ‘सियासी सेनाएं’ सजने लगी हैं। शुक्रवार को सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं। यह पहला मौका होगा जब चुनाव से इतना पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा के टिकट को पंद्रह की दावेदारी थी। जब नरेश अग्रवाल मुरादाबाद पहुंचे थे तब उनके सामने दावेदारों ने अपनी ताकत भी दिखाई। कयास तो कई के नामों पर लगाए जा रहे थे लेकिन अटकलों में डा. एके सिंह सबसे आगे रहे। दूसरे नेता भी अपने तरीके से दावे कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को सूची जारी होते ही सारी अटकलों पर विराम लग गया। पूर्व मेयर एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। एसटी हसन का कहना है कि सभी उनके साथ हैं। वह हर किसी को साथ लेकर चलेंगे। क्योंकि मुरादाबाद लोकसभा का बड़ा क्षेत्र है लिहाजा पूरी प्लानिंग के साथ तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन



एसटी हसन का प्रोफाइल
वर्ष 1990 में सपा ज्वाइन की
सपा में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने
वर्ष 2006 में सपा के टिकट पर मेयर का इलेक्शन लड़े और जीते
वर्ष 2009 में सपा छोड़कर बसपा ज्वाइन कर ली थी
वर्ष 2011 में फिर सपा में वापस आ गए
वर्ष 2012 में मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed