फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मझोला में मजदूर की गोली मारकर हत्या

मझोला में मजदूर की गोली मारकर हत्या

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी एक मजदूर की बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी लाश बुद्धि विहार में आवास विकास बिजली घर के पीछे फेंक गए। सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पेट व बाएं हाथ में गोली मारी गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सुबह करीब दस बजे पुलिस को लाश पड़े होने की सूचना मिली। मझोला एसओ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान लाकड़ी फाजलपुर निवासी मोहन सिंह (45) के रूप में हुई। बाद में सीओ सिविल लाइंस अलका ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के बेटे रमेश के अनुसार, मोहन बुधवार को सुबह घर से मजदूरी के लिए निकले थे। शराब के आदी होने के कारण वे अक्सर घर पर देर रात आते थे। बुधवार को वे रात भर नहीं लौटे तो सुबह उनकी खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में एक गोली पेट में व एक बाएं हाथ मेें कोहनी के पास निकली हैं। पेट में गोली ने लीवर व फेफड़े को क्षतिग्रस्त कर दिया। रमेश ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ का कहना है कि परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है लेकिन जिस अंदाज में दो गोली मारी गई हैं। उससे लगता है कि हत्या के पीछे रंजिश है। परिजनों से बातचीत में ही कोई क्लू मिलेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed