{"_id":"46-17406","slug":"Moradabad-17406-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हुई खरीददारी, बाजारों में छाई रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब हुई खरीददारी, बाजारों में छाई रही रौनक
Moradabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छोटी दिवाली पर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। गंज गुरहट्टी से मंडी चौक तक। इंपीरियल तिराहे से बुध बाजार तिराहे तक भीड़ ही भीड़ थी। वाहन के साथ तो छोड़िए पैदल निकलने को भी जगह तलाशनी पड़ी। यह स्थिति तो तब रही जब पुलिस ने यातायात व्यवस्थित करने के लिए कई प्वाइंट पर भीड़ को रोका था।
त्योहारी भीड़ ने पुलिस द्वारा किए गए ट्रैफिक सुधार के इंतजामों को ध्वस्त कर दिया था। बाजार में सड़क कोई भी हो फुल थी। कपड़ों की जबरदस्त खरीद हुई। इलेक्ट्रिक आइटम वाली शॉप पर भी बड़ी संख्या में खरीददार आ जा रहे थे। टीवी, एलसीडी और फ्रिज की बिक्री खूब हुई। सजावटी सामान की दुकानों पर लाइन लगी थी। गिफ्ट पैक के दुकानदार भी पूरे दिन व्यस्त रहे। वहीं पटाखा बाजार भी आज सज गए थे। खूब बिक्री हुई। किसी ने अनार की खरीददारी की तो कोई पटाखे लेता रहा। फुलझड़ी और राकेट भी खूब खरीदे गए।
विज्ञापन