{"_id":"46-17392","slug":"Moradabad-17392-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नवंबर से बंद है दस हजार की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नवंबर से बंद है दस हजार की सप्लाई
Moradabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह नवंबर से बंद पड़े दस हजार गैस कनेक्शनों को दोबारा से खोला जाएगा। गैस एजेंसी इन उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर पूरी डिटेल इकट्ठा करेंगी। जो कमियां होंगी उन्हें पूरा करने के बाद नए सिरे से कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
आयल कंपनियों ने सभी जनपदों में ‘ग्राहक पहचानो’ अभियान चलाया था। जिसके अंतर्गत एक एक उपभोक्ता के कनेक्शन का रिकार्ड पढ़ा गया। जहां भी गलत नाम और पते से कनेक्शन लिया गया था उस पर सप्लाई तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई थी। ऐसे कनेक्शनों पर गैस रोक दी गई थी जहां रसोई तो एक ही थी लेकिन सिलेंडर तीन या चार जा रहे थे। मुरादाबाद में ही करीब दस हजार कनेक्शन बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब इन सभी कनेक्शनों को खोलने की तैयारी की जा रही है। आयल कंपनियों ने अपनी सभी एजेंसियों से कहा है कि वह इन बंद कनेक्शनों की भी केवाईसी करने के बाद दोबारा से रिकार्ड पढ़े। अगर कोई कमी निकलती है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। कनेक्शन को शुरू कर दिया जाए। जरूरत पड़ने पर दोबारा से कनेक्शन खोला जा सकता। एजेंसी वालों का कहना है कि हफ्तों भर में इन बंद कनेक्शनों को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन