{"_id":"46-17390","slug":"Moradabad-17390-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर चहक उठा कार बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर चहक उठा कार बाजार
Moradabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवरात्रि से कार बिक्री की बढ़ी बिक्री ने धनतेरस में रफ्तार पकड़ ली। अपनी कार जिनका सपना था या फिर वह जो नई कार लेना चाहते थे और पहले से बुकिंग करा रखी थी या कर रखी थी कार खरीदने की पूरी तैयारी, वह सुबह से पसंदीदा माडल की स्टेयरिंग पर हाथ रखने के लिए मारूती, शेवरलेट, हुंडई और टाटा के शोरूम में पहुंच चुके थे। कुछ के साथ थी पत्नी और बच्चे तो कुछ अपने माता-पिता को भी खुशी के इन पलों को साझा करने के लिए साथ लाए थे। धनतेरस में करीब ढाई सौ कारों की बिक्री हुई और इतनी ही कारों की बुकिंग भी। इनमें विभिन्न माडलों के नए वर्जन की विशेष मांग है। एजेंसी मालिकों के मुताबिक कारों की यह बिक्री भाई दूज तक जारी रह सकती है।
अकेले मारूती ने धनतेरस पर 90 गाड़ियां बेची हैं। इनमें 35 गाड़ियों की बुकिंग लोगों ने पहले से करा रखी थी जबकि 55 कारें नए ग्राहकों ने खरीदी। इसमें नई अल्टो 800 की डिमांड अधिक रही। मारूती शोरूम के पार्टनर अनिल गोयल के अनुसार धनतेरस पर बाजार अच्छा रहा। नई अल्टो 800 मात्र पांच गाड़ियां शोरूम में बची हैं। इसके साथ ही स्विफ्ट सहित अन्य माडल की बिक्री बढ़ी है। बुकिंग देखते हुए कंपनी को डिमांड भेजी गई है। हुंडई के मैनेजर संजीव चौधरी बाजार के सकारात्मक रुझान से उत्साहित थे। बताया 80 कारें बिक चुकी हैं। आइटन की मांग अधिक रही। दीपावली तक बाजार में बिक्री का यह रूझान रहने की उम्मीद है। शेवरलेट के आपरेशन हेड राजेश गोयल के मुताबिक 23 कारें बेची और 23 ही बुकिंग हुई। नए माडल सेल सहित स्पार्क के नए वर्जन और डीजल बीट ग्राहकों को रिझा रही है। टाटा मोटर्स के एमडी शोभित गुप्ता के अनुसार धनतेरस पर उम्मीद के मुताबिक बाजार रहा। आगे भी ऐसी ही उम्मीद है।
विज्ञापन