फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तत्काल की फुल लिस्ट ने छुड़ाए यात्रियों के पसीने

तत्काल की फुल लिस्ट ने छुड़ाए यात्रियों के पसीने

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। तत्काल का खेल रोकने के लिए रेलवे की व्यवस्थाएं पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। त्योहार पर घर जाने के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण तत्काल टिकट से कुछ राहत मिलने की संभावना थी। लेकिन तत्काल के खेल के चलते लोगों को वहां से भी निराश लौटना पड़ रहा है।

तत्काल टिकट हासिल करने के लिए प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। सीसी टीवी कैमरे के साथ अब अलग से फार्म की व्यवस्था की गई है। नया फार्म भरने के साथ ही तत्काल टिकट लेने के लिए आईडी देनी पड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद खेल नहीं रुक रहा है। लंबी लंबी लाइनें देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। जिसके चलते लोग दूसरे रास्तों को भी अपना रहे हैं। ऐसे में तत्काल टिकट के लिए दलाल एक दिन पहले ही बुकिंग करा रहे हैं। वे केवल लाइन में लगने के पैसे लिए जा रहे हैं। एक टिकट दिलाने के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपये लिए जा रहे हैं। ये लोग फार्म भरकर सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। जैसे ही टिकट लेने का नंबर आता है आईडी के साथ यात्री को बुला लिया जाता है। एक ही व्यक्ति कई कई लोगों की टिकट ले रहा है। सीसी टीवी कैमरे भी इन्हें पकड़ नहीं पा रहे हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों पकड़े गए दलाल ने भी किया था। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है। टिकट खिड़की तक पहुंचते पहुंचते नो वैकेंसी का जवाब मिलता है। वहीं अधिकारी अपने इंतजाम के बल पर गड़बड़ी नहीं होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed