{"_id":"46-17386","slug":"Moradabad-17386-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
Moradabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षा 2013 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सचिव की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार कुछ नए नियम भी जोड़े गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशकों को जारी शासनादेशों में परीक्षा विहीन परीक्षा कराने के लिए नियम और दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार पिछले वर्ष जिन परीक्षा केंद्राें का परिणाम हाईस्कूल या इंटरमीडिएट किसी भी एक का भी परिणाम बीस प्रतिशत से कम होता है। वहां केंद्र नहीं बनाया जाएगा। एक केंद्र पर 300 और अधिकतम 500 विद्यार्थी को परीक्षा दिलाई जाएगी। इसके अलावा जिन केंद्राें पर 2010, 2011 और 2012 की परीक्षा के दौरान सचल दस्ते के साथ अभद्र व्यवहार, हिंसात्मक या आगजनी की घटना हुई वहां केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा पिछले तीन सालों में सामूहिक नकल के फलस्वरूप दोबारा परीक्षा करानी पड़ी हो उसे नजरअंदाज किया जाएगा। इतना ही नहीं जिन विद्यालयों के प्रबंधन और प्रधानाचार्य के बीच विवाद हो उन विद्यालयों को केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जारी किए निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी ऐसे विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जाएगा जिस पर किसी प्रकार से नकल होने की आशंका हो।