{"_id":"46-17384","slug":"Moradabad-17384-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड ने दिखाया सेवा का जज्बा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड ने दिखाया सेवा का जज्बा
Moradabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय रैली का रंगारंग समापन हो गया। इस अवसर पर स्काउट और गाइड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एसएस इंटर कालेज में स्काउट गाइड रैली का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के सधे और प्रशिक्षित कदम ताल आकर्षण का केंद्र रहा। उनके स्काउट तालियों की गड़गड़ाहट तक में तारतम्य दिखाई दिया। इसके अलावा छात्राें ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फांसी का सजीव प्रदर्शन किया। तेजी से बनाई गई मीनार और पुल निर्माण ने उनकी आपदा के समय उनके महत्व को प्रदर्शित किया। ब्लाक स्तर के बाद जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में नगर माध्यमिक सीनियर गाइड में रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज प्रथम और आकांक्षा विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। नगर माध्यमिक जूनियर गाइड में बल्देव आर्य कन्या इंटर कालेज पहले और प्रभा देवी दूसरे स्थान पर रहा। स्काउट में सीनियर वर्ग में चित्रगुप्त ने प्रथम और एसएस इंटर कालेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में चित्रगुप्त प्रथम और आरएन इंटर कालेज दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि सीडीओ मासूम अली सरवर ने पुरस्कार वितरण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक एसके यादव, बीएसए मुन्ने अली, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, मेजर डा. देवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह यादव, बंश बहादुर, डा. प्रदीप शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविदत्त शर्मा, जिला मंत्री सुनीत गिरि, मधुबाला त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा।
देहात क्षेत्र का परिणाम
तहसील स्तर पर गाइड सीनियर
किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर प्रथम
राजकीय इंटर कालेज मूढ़ाखेड़ी द्वितीय
जूनियर में किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर प्रथम
नगर बेसिक वीकेएस प्रथम
कव बुलबुल ब्लाक बुलबुल में सेंट परपेचुआ
नगर ब्लाक में एवरेस्ट पब्लिक स्कूल ठाकुरद्वारा
स्काउट
तहसील माध्यमिक सीनियर में किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर प्रथम
तहसील माध्यमिक जूनियर में किसान इंटर कालेज जहांगीरपुर प्रथम
ब्लाक स्तर में मेरी जूनियर हाईस्कूल प्रथम
नगर बेसिक में प्रिंस पब्लिक स्कूल प्रथम