{"_id":"46-17373","slug":"Moradabad-17373-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मिठाई की दुकानों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मिठाई की दुकानों पर छापामारी
Moradabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को शहर में मिठाइयों की दुकानों पर छापामारी की गई। पाकबड़ा से लेकर गांगन तिराहे तक चेकिंग चली। लड्डू, रसगुल्ला, बर्फी और पनीर के नमूने भरे गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई बाजार में हड़कंप मचा रहा।
त्योहारी बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थ खपाया जा रहा है। शहर में कई प्वाइंट पर रद्दी मावा पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार को ही दो कुंतल मावा जब्त किया गया था। इससे पहले भी मावा पकड़ा गया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ओपी वर्मा फूड इंसपेक्टरों की टीम को लेकर बाजार में निकले। सबसे पहले गांगन तिराहे पर मिठाई की दुकानों को चेक किया गया। यहां से मिठाइयों के नमूने भरे गए। पनीर का भी सैंपल लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रविवार को भी चेकिंग की जाएगी। तीन टीमें एक साथ निकलेंगी। कई प्वाइंट पर पड़ताल की जानी है। सभी सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।