फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   व्यापार में धोखा देकर ढाई करोड़ हड़पे

व्यापार में धोखा देकर ढाई करोड़ हड़पे

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा नगर के एक लोहा व्यापारी पर मुजफ्फरनगर के चार व्यापारियों को झांसा देकर करीब ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगा। शनिवार को मुजफ्फरनगर के व्यापारी अपना पैसा लेने पहुंचा तो आरोपी अपने गोदाम व दुकान पर ताले डालकर फरार हो गया। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की।
मुजफ्फरनगर के गांधी नगर मंडी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका लोहे का कारोबार है। काशीपुर निवासी एक व्यापारी ने मुरादाबाद रोड पर तिकोनिया के पास सरिया और सीमेंट की दुकान खोल रखी है। वह उसके माध्यम से बड़े पैमाने पर सरिया खरीदता है। अब उस पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया हो गए। रकम वापस मांगने पर उसने कुछ चैक उसे दिए, लेकिन उन्हें बैंक में जमा करने से पहले ही अपने चैक नकद धनराशि देकर वापस लेने की बात कही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब रकम नहीं दी। तो शनिवार कारोबारी उसके गोदाम पर पहुंचे। वहां ताला लटका हुआ था। दुकान भी बंद थी। इसके बाद वह काशीपुर स्थित कारोबारी के आवास पर पहुंचे। कारोबारी यहां से भी परिवार समेत लापता हो गया।
विज्ञापन

देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने काशीपुर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस से भी शिकायत करके कार्रवाई की मंाग की। देवेंद्र ने बताया कि मुजफ्फरनगर के लोहा व्यापारी दानिश के 55 लाख, अंकुर जैन के 14 लाख और एक अन्य व्यापारी का करीब 80 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed