{"_id":"46-17156","slug":"Moradabad-17156-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी अफसरों ने पोलियो उन्मूलन के सीखे तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी अफसरों ने पोलियो उन्मूलन के सीखे तरीके
Moradabad
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। पोलियो उन्मूलन के तौर तरीकों को सीखने के लिए अफगानिस्तान मिनिस्ट्री, स्वास्थ्य विभाग, डब्लूएचओ और यूनिसेफ के 11 अफसरों के प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को यहां गांव की गलियों में घूमा। प्रेरक कार्यकर्ताओं से मिला और डीएम-सीएमओ से बातचीत कर यह सीखा कि किस तरह पोलियो उन्मूलन में जिले में सफलता मिली है। शनिवार को यह टीम जेपी नगर जाकर कुछ गावों का भ्रमण करेगी।
अफगानिस्तानी प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल वाहिद पीईएमटी मैनेजर आफ फराह कंधार, अब्दुल कयूम पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर कंधार, एम इशाक कुनार पीईएमटी, अब्देल सलाम रसूली पीईएमटी, शाहया प्रोवेंशियल पोलियो कम्यूनिकेशन आफिसर, डा. अहमद जावेद मोहनसेनजादा पीईएमटी, डा. अब्दुल खलील टीकाकरण अधिकारी यूनीसेफ, मो. वजीर रीजनल पोलियो कम्यूनिकेशन आफिसर, अस्मातुल्ला अरब पोलियो कंसलटेंट, वीएमजी फाउंडेशन, हकीम जेएनएसओ खान रिजनल पोलियो आफिसर डब्लूएचओ अफगानिस्तान, गुलाम रजाक रिजनल पोलियो अधिकारी डब्लूएचओ अफगानिस्तान आदि शामिल थे। साथ में स्थानीय यूनीसेफ अधिकारी डा. ध्रुव मौजूद थे। घर-घर पोलियो उन्मूलन की प्रेरणा भरकर बूथों में बच्चों के पहुंचने का जरिया बनने वाले प्रेरकों से मुलाकात जाना किस तरह वह काम करते हैं। अगवानपुर और करुला की गलियों में भ्रमण कर पोलियो उन्मूलन से संबंधित ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएम संजय कुमार और सीएमओ से मुलाकात कर पोलियो उन्मूलन के तौर तरीकों को समझा।
विज्ञापन
जीआईसी ने निकली पल्स पोलियो रैली
मुरादाबाद। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकीय इंटर कालेज से पल्स पोलियो की रैली निकली। रैली में करीब दस स्कूलों के सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद थे। सीएमओ मासूम अली सरवर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मंडी चौक, अमरोहा गेट, टाउन हाल आदि रास्तों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सीएमओ, पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अफसर और स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन