फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वीरपुर बरियार की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा

वीरपुर बरियार की डकैती का पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के वीरपुर बरियार गांव में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया, लेकिन लाखों की लूट में पुलिस को महज पांच हजार रुपये ही बरामद हुए। शुक्रवार को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में एक दर्जन अन्य डकैतों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस बाकी की तलाश में जुटी है।
बीती सात अक्टूबर की रात गांव में सशस्त्र बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। एक-एक करके चार घरों में परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी। विरोध करने पर एक युवक इशरार को गोली मारकर घायल कर दिया था। लापरवाही में एक दारोगा को निलंबित किया जा चुका है। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस टीम ने दलपतपुर बाजार स्थिते ईदगाह के पास एक प्लाट से चार युवकों को गिरफ्तार किया। इसमें छोटे पुत्र दूल्हा, तसलीम पुत्र शराफत निवासी मेहंदीरामपुर, जरीफ पुत्र शरीफ निवासी हालपुर, यूनुस पुत्र रहीस निवासी चुहानगला भगतपुर के पास से लूट के करीब पांच हजार रुपये मिले। साथ ही एक तमंचा, कारतूस व चार चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवकों ने अपने 12 साथियों नजाकत, नासिर, आरिफ, सुद्दन, छोटा, नन्हे, कल्लू, बाबू, रफिया के नाम भी बताए हैं, जिसमें से नजाकत और नासिर हिस्ट्रीशीटर हैं। सभी पर लूट और चोरी के कई मुकदमे हैं। एसएसपी विजय सिंह मीना ने बताया कि बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। लूट के जेवर, कपड़े आदि काफी माल उन्हीं के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed