{"_id":"46-16609","slug":"Moradabad-16609-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के खिलाफ अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के खिलाफ अभियान की शुरुआत
Moradabad
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं के साथ आए दिन टीजिंग और लूटपाट की घटनाओं को देखकर अब कप्तान ने कमर कस ली। शोहदों और मनचलों के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। पहले ही दिन पुलिस ने सिविल लाइन्स क्षेत्र में तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी युवक तकनीकी कालेजों के छात्र बताए जा रहे हैं।
शहर में छेड़छाड़ और लूटपाट की वारदातों को लेकर अमर उजाला की ओर से लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही है। हर रोज एक कुंडल या चेन लूटी जा रही है। वहीं स्कूल कालेज जाने वाली युवतियों से भी आए दिन अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ हो रही है। घर, बाजार, स्कूल कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं नजर आ रहीं। लिहाजा अब एसएसपी ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत कर दी। सोमवार दोपहर साईं मंदिर रोड रामगंगा विहार के पास युवतियों से टीजिंग कर रहे दो युवक मुजैन और नईम पकड़े गए। वहीं पुलिस ने पीलीकोठी के पास भी चंद्रनगर निवासी युवक पंकज को गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक प्राइवेट संस्थानों के छात्र हैं।
एसएसपी विजय सिंह मीना ने बताया कि सभी थानेदारों और चौकी इंचार्जों को गश्त बढ़ाने और घटनाओं पर रोक लगाने की हिदायत दी गई है। शहर में एक दर्जन प्वाइंट बनाकर उन पर पिकेट तैनात कर दी गई है। सोमवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक और शाम को साढ़े चार से रात 12 बजे तक चेकिंग भी कराई गई। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अराजक तत्वों और बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
--
पहले ही दिन पुलिस की प्रशंसा
शोहदों और लुटेरों के खिलाफ शुरू हुए अभियान की शहरवासियों ने पहले ही दिन प्रशंसा की। साईं मंदिर के पास पकड़े गए युवकों को ले जाती पुलिस को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। रामगंगा विहार निवासी गीता सिंह ने कहा कि ऐसे ही पुलिस तेजी दिखाए तो लुटेरे जेल में बंद नजर आएंगे।