{"_id":"13707","slug":"Moradabad-13707-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर के गांव में बदमाशों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर के गांव में बदमाशों का आतंक
Moradabad
Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के जैतिया शाहदुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने चार घरों में लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
जैतिया शाहदुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात करीब बाहर बजे आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले बदमाश जयपाल के घर में घुसे। जयपाल को तमंचे की नोक पर सोने के कुंडल, चांदी की चेन, दो सौ रुपए की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश महिपाल के घर में घुस गए। यहां से ढाई हजार रुपए, चेन, कपड़े लूट लिए गए। मेंहदी हसन के घर से बदमाशों ने कपड़े और बर्तन लूट लिए। चंद्रपाल के घर से बदमाशों ने दस हजार की नकदी व चेन लूट ली। इस दौरान चंद्रपाल से बदमाशों ने मारपीट भी की। इस दौरान बदमाश सभी घरों में घर के सदस्यों को बंद करते गए। भोर में ग्रामीणों को लूटपाट की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों का कहना है पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर कटघर ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया है।