{"_id":"13667","slug":"Moradabad-13667-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल घटाएगा लैंडलाइन काल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल घटाएगा लैंडलाइन काल रेट
Moradabad
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत संचार निगम लिमिटेड अपनी गिरती लैंडलाइन संख्या को रोकने और फिर उसमें इजाफा करने के लिए लैंडलाइन काल रेट को कम करेगा। जिस तरह से उसकी लैंडलाइन टेलीफोन संख्या में गिरावट आयी है उसको लेकर विभाग काफी चिंतित है और अब उस पर विशेष ध्यान दे रहा है।
गौरतलब है कि मुरादाबाद में भारत संचार निगम लिमिटेड की लैंडलाइन टेलीफोन संख्या करीब सवा लाख थी। लेकिन, घटते-घटते यह संख्या अब तीस हजार के करीब पहुंच चुही है। इस तरह से विभाग को 95 हजार लैंडलाइन कनेक्शनों का लॉस उठाना पड़ा है। इसमें विभाग को कई लाख के नुकसान भी हुआ है और हो भी रहा है। अब तो हर रोज उपभोक्ता भारत संचार निगम लिमिटेड के अफसरों के पास जाते हैं और अपना लैंडलाइन कनेक्शन काटने की धमकी दे आते हैं। कई तो लिखकर भी दे देते हैं। यह मामला केवल मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि, पूरे देश में है। इसको लेकर बीएसएनएल मुख्यालय काफी गंभीर और चिंतित हुआ है। साथ ही इस लॉस की तह में जाकर पता कर रहा है कारण।
विज्ञापन
इस बाबत मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि लैंडलाइन लॉस को रोकने के लिए तो फिलहाल, सबसे अहम काल रेट में कमी करना ही होगा। तभी इसको रोक पाना संभव हो पाएगा। मोबाइल के मुकाबले जब तक काल रेट सस्ता नहीं होगा तब तक बीएसएनएल घाटे से भी नहीं उबर पाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यालय ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और यह तय किया जा रहा है कि कितना काल रेट कम करना उचित रहेगा। ताकि उपभोक्ताओं को भी फायदा हो और विभाग को भी नुकसान न हो।
विज्ञापन
----