{"_id":"13644","slug":"Moradabad-13644-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए की दुकान को लेकर प्रेमनगर में बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए की दुकान को लेकर प्रेमनगर में बखेड़ा
Moradabad
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किराए की दुकान को लेकर प्रेमनगर में शुक्रवार की रात बखेड़ा हो गया। आरोप है किराएदार ने गैस कटर से दुकान का शटर काटने का प्रयास किया। विरोध करने पर इन लोगों ने भवन स्वामी के परिजनों के साथ मारपीट की और घर पर पथराव किया।
प्रेमनगर में शिवम बैंक्वट हॉल के सामने पीडी माथुर का मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में एक दुकान है। ये दुकान पाकबड़ा की दीप्ति कश्यप के पास किराए पर थी। दीप्ति ने इसमें ब्यूटी पार्लर खोल रखा था। किराएदारी का एग्रीमेंट जनवरी में खत्म हो चुका है लेकिन दुकान को लेकर माथुर व दीप्ति में विवाद चल रहा है। दुकान खाली न करने पर माथुर ने दुकान में अपने ताले डाल दिए। आरोप है दीप्ति शुक्रवार को रात करीब साढ़े दस बजे अपने पति हरिओम कश्यप व दस-बारह लोगों के साथ आईं और गैस कटर से ताले व शटर काटने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर माथुर की बेटी व अन्य परिजन बाहर आए तो पहले तो इन लोगों ने घर पर पथराव किया। बाद में परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले वालों के एकत्रित होने पर ये लोग भाग गए। उधर, दीप्ति का कहना है माथुर जून तक दुकान किराए पर देने को मौखिक रूप से सहमत हो चुके थे। अब उन्होंने दुकान में ताला डाल दिया है। सामान वापस मांगने के लिए वे गईं थी।
विज्ञापन