फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिंदू कालेज में आज होगी सबसे बड़ी परीक्षा

हिंदू कालेज में आज होगी सबसे बड़ी परीक्षा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। हिंदू कालेज में शनिवार को सबसे बड़ी परीक्षा होगी। जिसमें एक की पाली में साढ़े चार हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। छात्राें की संख्या को देखते हुए कालेज के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिसे देखते हुए जीजी हिंदू इंटर कालेज और हिंदू माडल इंटर कालेज में भी व्यवस्था की गई है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शनिवार को बीए प्रथम वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा कराई जाएगी। कालेज में पंजीकृत और प्राइवेट परीक्षार्थी मिलाकर 4500 परीक्षार्थी बैठेंगे। इस परीक्षा को कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। कालेज में नकल के हालातों को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को नकल से रोकना आसान काम नहीं है। प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि कालेज में मात्र 3500 परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था है। शेष 1000 छात्रों के लिए जीजी हिंदू इंटर कालेज और हिंदू माडल इंटर कालेज में व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था कराई जा रही है। इन दोनों कालेजाें में 500 छात्रों को बैठाने के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि प्राइवेट छात्रों को नकल से रोकना आसान नहीं होता है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी होने से सभी शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। जिससे व्यवस्था बनी रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed