{"_id":"13636","slug":"Moradabad-13636-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी संगठनों को एक छत के नीचे लाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी संगठनों को एक छत के नीचे लाने की कवायद
Moradabad
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में कितने व्यापारी संगठन हैं यह खुद पुराने व्यापारी नेताओं को भी नहीं मालूम। सही आंकड़ा उनके पास भी नहीं है। कहने को तो बहुतायत में हैं व्यापारी संगठन लेकिन, वास्तव में जब कोई मामला बिगड़ता है तो फिर एक संगठन के बूते की बात नहीं होती उसे सुलझा पाना। फिर सभी संगठनों को जुटना पड़ता है। इसलिए पुराने नेताओं ने अब सभी व्यापारी संगठनों को एक ही छत के नीचे लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सभी से बातचीत भी की जा रही है। अभी सर्राफाओं की हड़ताल इसका ताजा उदाहरण है जब सभी व्यापारी संगठनों को एक होना पड़ा था।
ताज्जुब तो यह है कि कई संगठन तो ऐसे भी है जिसमें केवल अध्यक्ष और महामंत्री ही हैं। वही सदस्य हैं तो वही पदाधिकारी भी हैं। लेकिन, व्यापारियों की एकता को बांटने में अहम भूमिका ऐसे संगठनों की है। जब वे कही फंसते हैं तो फिर सभी व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से सहयोग चाहते हैं। उसके बाद अलग-थलग पड़ जाते हैं। अब सभी व्यापारी संगठनों को एक ही छत के नीचे लाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि वह लगातार दूसरे संगठनों से पहले भी एक ही बैनर तले काम करने की अपील कर चुके हैं अब फिर से यही प्रयास है उनका। उन्होंने कहा कि व्यापारी नेता चाहें तो एक नए नाम से संगठन खड़ा करके उसके साथ जुड़ जाएं और बाकी संगठनों को खत्म कर दें।
विज्ञापन