फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बरेली जोन की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बरेली जोन की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद। यूपी पुलिस के जूडो, जिम्नास्टिक और कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेली जोन के खिलाड़ियों ने आठ मेेें से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की। इनमें से दो पदक महिला मुक्केबाजों ने जीते।
नवीं वाहिनी के खेल मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में सुबह के सत्र में कुश्ती के मुकाबले हुए। ग्रीको रोमन के 60 किग्रा वर्ग में वाराणसी जोन के मोहम्मद स्वाले प्रथम, पश्चिमी जोन के अवधेश कुमार द्वितीय, आगरा जोन के अनुज और मध्य जोन के चंद्रजीत यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा वर्ग में बरेली जोन के जितेंद्र राणा पहले, पीएसी पूर्वी जोन के इंद्रेश यादव दूसरे, पश्चिमी जोन के गोरखनाथ व मध्य जोन के राजेश यादव तीसरे स्थान पर रहे। 96 किग्रा वर्ग में मध्य जोन के दिनेश कुमार, पश्चिमी जोन के गौरव दीक्षित, पूर्वी जोन के हेमंत कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। कुश्ती फ्री स्टाइल 96 किग्रा वर्ग में मध्य जोन के बलराम यादव, पूर्वी जोन के लल्लन पांडेय, पश्चिमी जोन के अरविंद कुमार क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में 51किग्रा वर्ग में बरेली जोन की रेनू पहले, लखनऊ जोन की सुधा वर्मा दूसरे, इलाहाबाद जाने की प्रीति यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किग्रा वर्ग में इलाहाबाद जोन की रेनू गुप्ता प्रथम, मेरठ जोन की प्रीति भूमि द्वितीय और आगरा जोन की रज्मा बघेल ने तृतीय स्थान पर रहीं। 72 किग्रा वर्ग में आगरा जोन की भुवनेश्वरी पहले, मेरठ जोन की दीपा चौधरी दूसरे व इलाहाबाद जोन की शिखा दास तीसरे स्थान पर रहीं। महिला जूडो के 63 किग्रा वर्ग में बरेली जोन की संध्या पहले, वाराणसी जोन की वैशाली मिश्रा दूसरे, कानपुर जोन की शिवा मिश्रा व गोरखपुर जोन की सरिता नागवंशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सेनानायक बीना भूकेश, यूपी पुलिस के प्रशिक्षक जगदीश कालीरमन, अवधेश कुमार, पंकज सक्सेना, आनंद स्वरुप स्वामी, देवेंद्र सिंह, अनिल चौहान, डा. आनंद राघव, अजय विक्रम पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed