{"_id":"13631","slug":"Moradabad-13631-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों को जल्द मिलेगा प्रमोशन का तोहफा
Moradabad
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टरों को बहुत जल्द प्रमोशन मिलने जा रहा है। शासन ने प्रमोशन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए लेवल वन से लेकर फोर तक के डाक्टरों की सीआर डीजी हेल्थ ने तलब की है। महीने के अंत तक डाक्टराें की प्रमोशन लिस्ट जारी हो सकती है।
एडी हेल्थ डा. केआर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय ने डाक्टराें की सीआर मांगी है। लेवल वन से लेवल थ्री तक के डाक्टराें की सीआर पर उनके कामकाज के हिसाब से जिलों के सीएमओ कमेंट दर्ज करेंगे जबकि लेवल फोर के डाक्टराें की सीआर में एडी को कमेंट लिखना है। डाक्टराें के कामकाज के हिसाब से उन्हें तरक्की मिलना तय है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि सरकारी डाक्टराें की प्रमोशन लिस्ट इसी माह के अंत तक जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि प्रमोशन के बाद ही ट्रांसफर लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। सरकार जानती है कि डाक्टराें का रूझान सरकारी नौकरी की ओर नहीं है, लिहाजा डाक्टरों की सुविधा को ट्रांसफर में भी ध्यान में रखने का फैसला किया गया है। लिहाजा डाक्टरों ने ट्रांसफर के लिए विकल्प मांगे गए हैं। प्रमोशन के बाद इन विकल्पों के आधार पर ही डाक्टरों की तबादला सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन