फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छोटों पर सितम बड़ों पर करम

छोटों पर सितम बड़ों पर करम

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। बगैर नक्शे के नियम विरुद्ध शहर में बड़े- छोटे भवन निर्माण तेजी से हो रहे पर एमडीए की कार्रवाई सिर्फ छोटे निर्माण कार्यों के विरुद्ध हो रही है। बड़े स्तर पर हो रहे भवन निर्माण कार्य के विरुद्ध हाथ डालने से एमडीए पता नहीं क्यों परहेज कर रहा है।

अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जोर शोर से किए जाने के दावे एमडीए की ओर से हर बार किए जा रहे हैं। उनके दावे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि जब कभी आला अफसरों की शिकायत पर विभागीय अभियंता दिखावे के तौर पर छोटे स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ नोटिस जारी कर उसे सील करने में देते हैं। बीते एक महीने में कोतवाली क्षेत्र में दो अवैध निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया। जबकि उसी क्षेत्र में बड़े स्तर पर तीन कोतवाली में क्षेत्र चार, गलशहीद इलाकेे में पांच, रामगंगा विहार में चार निर्माण कार्य बगैर नक्शे के कराए जा रहे हैं। इन अवैध निर्माणों पर एमडीए के न तो उड़न दस्ते की नजर पड़ी है और न ही उनके मुखबिरों की। इसके पीछे वजह क्या हो सकती है यह सभी जानते हैं। फिर एमडीए के आला अधिकारी सिर्फ आदेश देकर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री में जुटे हैं। अब बड़े स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यों पर एमडीए की ओर से हाथ नहीं डाला गया है। इस बाबत एमडीए सचिव अनिल कुमार कहते हैं कि कार्रवाई के पहले नोटिस दी जाती है। इस बीच कई लोग स्टे ले आते हैं। कई जुर्माना भर देते हैं। बावजूद इसके जिनके खिलाफ नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed