{"_id":"13628","slug":"Moradabad-13628-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"घराें से उठाकर सड़क पर कूड़ा डाल रहे एटूजेड कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घराें से उठाकर सड़क पर कूड़ा डाल रहे एटूजेड कर्मी
Moradabad
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एटूजेड कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी महानगर के कई इलाकों में गंदगी के ढेर पड़े हैं। कई इलाकों से लोगों की शिकायत है कि एटूजेड कर्मी घराें से कूड़ा उठाने के बाद उसे सड़क पर जा पलटते हैं। जबकि शहर के कई हिस्साें में कंपनी के कर्मचारी रोजाना के बजाए तीसरे या चौथे दिन कूड़ा उठाने पहुंचते हैं।
लोकोशेड चंद्रनगर कालोनी के लोगों की शिकायत है कि एटूजेड के कर्मचारी उनके घरों से कूड़ा उठाने के बाद आसपास ही सड़क किनारे पलट देते हैं। जिससे कूड़ा नालियाें में पहुंच जाता है और नालियां ब्लॉक हो जाने की वजह से पानी सड़क पर आने लगता है। इस तरह गंदगी सड़क पर फैल जाती है जिससे आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। चंद्र नगर कालोनी निवासी सरिता, सुरभि, कमलेश गुप्ता, आरती सक्सेना, निधि कौशल और अनामिका बताती हैं कि कई बार टोकाटाकी करने के बाद भी घराें से कूड़ा उठाने वाले एटूजेड के कर्मचारी सड़क पर ही डस्टबिन पलट जाते हैं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इन लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर ही डस्टबिन पलटना है तो फिर वह कंपनी को पेमेंट क्यों करें, सीधा खुद ही सड़क पर डस्टबिन पलटा जा सकता है। इसी तरह सम्राट अशोक नगर, इंद्रा आवास समिति समेत कई मुहल्लों में लोगों की शिकायत है कि कंपनी के कर्मचारी रोज नहीं बल्कि दो- तीन दिन का गैप कर कूड़ा उठाने आते हैं। जबकि पैसा लेने के लिए निर्धारित तारीख पर दरवाजा खटखटाने लगते हैं।
विज्ञापन