{"_id":"13544","slug":"Moradabad-13544-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो वालों की हड़ताल, जगह जगह बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो वालों की हड़ताल, जगह जगह बवाल
Moradabad
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएनजी के रेट बढ़ने से भड़के आटो वाले सड़क पर उतर आए। आटो का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। जो लोग हड़ताल के बावजूद भी टैंपो लेकर निकले थे उन्हें पकड़ लिया और मारपीट तक की गई। कई जगह बवाल रहा। कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। उधर आटो की हड़ताल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में सीएनजी का रेट बढ़ा दिया गया है। कुल चार रुपये 97 पैसे की वृद्धि की गई है। अब जो नए रेट जारी किए गए हैं उसके मुताबिक सीएनजी 58.65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। कीमत में हुई वृद्धि से नाराज आटो वालों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। शनिवार को शहर की सड़कों पर आटो नजर नहीं आए। कुछ जगह जहां इक्का दुक्का लोग आटो लेकर निकले भी उन्हें यूनियन के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और दौड़ा लिया। मारपीट तक की गई। फव्वारा तिराहा, कपूर कंपनी, पीलीकोठी और कलेक्ट्रेट के पास तो मारपीट तक हो गई थी। आटो रिक्शा चालक वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शहर में घूमकर निगहबानी करते रहे। कई जगह हंगामे की स्थिति बन गई थी। दोपहर को सभी जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। यहां भी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस बार बवाल बढ़ गया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। इस दौरान किशनलाल, गुलजार, विपिन, शराफत, त्रिलोकी, साबिर, फहीम और वीरेंद्र कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विक्रम वालों ने ढोईं सवारियां
मुरादाबाद। सीएनजी आटो की हड़ताल के चलते कई रूट पर विक्रम वालों की चांदी रहीं। हालांकि शहर के अंदरूनी इलाकों तक तो यह नहीं पहुंच सके लेकिन मझोला और कांठ रोड की कालोनियों तक इन लोगों ने सवारियां ढोईं। कुछ जगह लोग पैदल ही सफर करते देखे गए। शहर वालों के सामने दिक्कत तो आई ही थी।
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर पसरा रहा सन्नाटा
मुरादाबाद। सीएनजी पंप पर हर वक्त आटो वालों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन शनिवार को हड़ताल के कारण सन्नाटा ही रहा। शाम के बाद जरूर यहां आटो वाले पहुंचने लगे थे। उधर सीएनजी अफसरों ने बताया कि जो रेट बढ़ाए गए हैं उसके बाद भी कंपनी को 11 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ेगा।