{"_id":"13479","slug":"Moradabad-13479-46","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिसकर्मियों ने जूडो, जिमभनास्टिक व कुश्ती में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने जूडो, जिमभनास्टिक व कुश्ती में दिखाया दमखम
Moradabad
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली जोन की सोलहवीं अंतरजनपदीय दो दिवसीय पुलिस जूडो, जिमभनास्टिक व कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन पुरुष वर्ग के जूडो, कुश्ती व महिलाओं के जिमभनास्टिक मुकाबले हुए।
कुश्ती के 55 किग्रा वर्ग में रामपुर के राजीव कुमार, 60 किग्रा वर्ग में बिजनौर के संजीव कुमार, 96 किग्रा वर्ग में बदायूं के पवन कुमार पहले स्थान पर रहे। पुरुष जूडो के 60 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के सत्येंद्र सिंह, 66 किग्रा वर्ग में रामपुर के प्रशांत कुमार, 73 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के मोहनबीर सिंह, 81 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के रोहित कुमार, 90 किग्रा वर्ग में रामपुर के धन सिंह, सौ किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के नरेंद्र कुमार, सौ किग्रा ओपन में मुरादाबाद के रवि पंवार पहले स्थान पर रहे। महिला जूडो के 48 किग्रा में मुरादाबाद की क्षमा शर्मा, 52 किग्रा वर्ग में रामपुर की नीलम राणा, 57 किग्रा में बरेली की अनुराधा, 63 किग्रा में मुरादाबाद की संध्या, 70 किग्रा में जेपी नगर की पूनम तोमर, 78 किग्रा में बदायूं की आसमां बेगम, 78 किग्रा ओपन में बदायूं की शहंशाह बेगम पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं का समापन बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर एएसपी केके चौधरी, एसपी देहात अनिल कुमार सिंह, आरआई निर्मल कुमार बिष्ट, पंकज सक्सेना, आनंद स्वरुप त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन