{"_id":"13463","slug":"Moradabad-13463-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के आते ही दिखी तेजी, ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के आते ही दिखी तेजी, ताबड़तोड़ छापे
Moradabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताबड़तोड़ दबिशें। शार्प शूटर की तलाश। वेस्ट यूपी के साथ ही उत्तराखंड के जिलों में भी सक्रिय हो गई पुलिस। अब तक जो क्लू हाथ लगे हैं उनकी बिनाह पर हत्यारों को घेरने का ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है। मंगलवार की देर रात तक दस से ज्यादा लोग उठाए गए। खुफिया ठिकानों पर पुलिस के आला अफसरों ने पूछताछ की। पुलिस ने नासिर कुरैशी के सियासी दुश्मनों की तो लिस्ट बनाई ही है उन लोगों की भी निगहबानी बढ़ा दी गई है जिनके साथ वह जमीन का काम करता था।
सपा नेता नासिर कुरैशी की हत्या को छह दिन बीत गए हैं। इस दौरान पुलिस ने खुलासे के लिए हर संभव कोशिश की। पुलिस की तफ्तीश दुश्मनी, भूमि का विवाद और सियासी रंजिश तक पहुंची। कई लोगों को हिरासत में लेकर अनसुलझे पहलुओं पर जानकारी हासिल करने की कोशिश हुई लेकिन हर प्रयास विफल होता चला गया। मंगलवार को शहर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भी पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करके इस वारदात के सभी पहलुओं पर विस्तार से चरचा की। उन्होंने दावा भी किया था कि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत लग गए हैं। जल्द ही घटना को वर्क आउट कर दिया जाएगा। पुलिस में जिस तरह से रात में तेजी दिखाई उससे साफ लगा कि इस मर्डर को लेकर कोई मजबूत कड़ी हाथ लगी। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता की टीमों ने जिले में तो दबिशें दी हीं दूसरे जनपदों में भी छापे मारे। शार्प शूटर की तलाश को पुलिस टीमें मुरादाबाद मंडल के कस्बों तक पहुंच गई थीं। देर रात तक दस से ज्यादा लोगों को उठाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के खुफिया ठिकानों पर इनसे पूछताछ हुई है। पुलिस का कहना है कई मजबूत क्लू हाथ लगे हैं।
विज्ञापन