{"_id":"13462","slug":"Moradabad-13462-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिर कुरैशी के घर पहुंचे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिर कुरैशी के घर पहुंचे आजम खां
Moradabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री आजम खां मंगलवार की शाम को नासिर कुरैशी के घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हत्यारे जल्द गिरफ्तार होंगे। बाद में मीडिया के समक्ष दावा किया कि पुलिस ने हत्या करने वाले और करवाने वाले की शिनाख्त कर ली है। पुलिस मजबूत एविडेंस जुटाने में लगी है। गिरफ्तारी में जरूर थोड़ा बहुत वक्त लग रहा है।
शाम को करीब पौने सात बजे नगर विकास मंत्री आजम खां मुरादाबाद पहुंचे। करीब पंद्रह मिनट सर्किट हाउस में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ गुफ्तगू की। नासिर हत्याकांड को लेकर भी पुलिस अफसरों से पूछा। फिर यहां से नासिर कुरैशी के घर मुहल्ला अंडेवालान में गए। करीब आधा घंटे तक परिवार वालों से बात की। नासिर के भाई और पत्नी ने पूरी घटना के बारे में बताया। नासिर के घर से निकलते वक्त मीडिया से मुखातिब हुए आजम खां ने कहा कि वाकई यह एक बड़ी वारदात है। पुलिस अफसरों ने जो उन्हें फीड बैक दिया है उसके मुताबिक हत्या करने वाला और करवाना वाला दोनों अलग अलग हैं। दोनों की ही शिनाख्त भी करीब करीब हो चुकी है। अब पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाने में लगी है। ताकि पूरे सबूतों के साथ गिरफ्तार किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा है कि इस घटना के पीछे जो भी लोग हों उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस्तकबाल को जुटी सपाइयों की फौज
मुरादाबाद। आजम खां के स्वागत के लिए सपाइयों की फौज दिन भर दौड़ती रही। क्योंकि पहले जो कार्यक्रम था उसके मुताबिक कैबिनेट मंत्री को दोपहर में आना था। लेकिन फिर पता चला को शाम को आएंगे। पहले सपा नेता रेलवे स्टेशन पर जमे रहे और फिर सर्किट हाउस पर। शाम को कैबिनेट मंत्री के साथ नासिर कुरैशी के घर पहुंचे।
विज्ञापन