{"_id":"13438","slug":"Moradabad-13438-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रापं सचिव के खिलाफ एफआईआर का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रापं सचिव के खिलाफ एफआईआर का आदेश
Moradabad
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रामीण विकास की योजनाओं में घालमेल होने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। भीमनगर के बहजोई विकास खंड की ग्राम पंचायत नधौस में खड़ंजा और नाली निर्माण दर्शाकर चार लाख रुपये डकार लिए गए। डीडीओ की जांच में इसका खुलासा हुआ तो अफसर हरकत में आए। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीडीओ को आदेश दिया गया। बताया गया कि कार्रवाई की भनक लगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी मय अभिलेखों के गायब है।
भीमनगर जनपद के विकास खंड बहजोई की ग्राम पंचायत नधौस में वसीम अब्बास बतौर ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात है। उसने गांव में खड़ंजा एवं नाली निर्माण कराया। जिसकी लागत चार लाख रुपये से अधिक दर्शायी गई। पिछले दिनों ग्रामीणों ने केंद्रीय विकास मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजा। आरोप लगाया कि जिस मद में सरकारी धनराशि का खर्च दर्शाया गया वह काफी कम है। लिहाजा मौके पर जांच कराई जाए। जिस पर मंत्रालय ने डीएम को जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने डीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया। बताया गया कि डीडीओ ने गांव जाकर जांच की तो धनराशि का घपला उजागर हुआ। उन्होंने सचिव वसीम को मौके पर तलब किया। मगर वह नहीं पहुंचा। बाद में नोटिस जारी कर अभिलेख तलब किए गए, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराए गए। डीडीओ ने बीडीओ को सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन