फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   96 monkeys caught on the first day in the city

Moradabad News: शहर में पहले दिन पकड़े गए 96 बंदर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
96 monkeys caught on the first day in the city
मुरादाबाद। मथुरा से मुरादाबाद पहुंची टीम ने शहर में बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन जिला जज न्यायालय परिसर व उसके आसपास टीम ने पिंजरे लगाकर 21 बंदरों के बच्चों समेत 96 बंदरों को पिंजरे में कैद किया। शनिवार को पीएमएस स्कूल क्षेत्र में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा मथुरा से बंदर पकड़ने के लिए बुलाई गई टीम ने शुक्रवार को अपना काम शुरू कर दिया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के निर्देशन और पर्यावरण विशेषज्ञ राम सिंह बिस्ट के पर्यवेक्षण में टीम ने बंदरों को पकड़ने का काम किया। इसके लिए सुबह ही बंदर पकड़ने की टीम के मुखिया इकराम की अगुवाई में टीम नगर निगम वाहन पर पिंजरे आदि लाद कर जिला जज न्यायालय परिसर पहुंच गई। वहां टीम ने पिंजरे रखकर उसमें खाने की सामग्री डाल दी, जिसे खाने के लिए बंदर उसमें घुस गए। जिन्हें टीम ने पिंजरे में बंद कर दिया। करीब दो घंटे चले अभियान में टीम ने 96 बंदरों को पिंजरे में कैद किया। सभी पकड़े गए बंदरों की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने अभियान के पहले दिन कुल 96 बंदरों को पकड़ा। इनमें 21 बच्चे, 28 बंदरिया और 47 बंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article