फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्टेशन रोड सीवर के लिए खोद डाली, अब झेलते रहिए जाम

स्टेशन रोड सीवर के लिए खोद डाली, अब झेलते रहिए जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड सीवर के लिए खोद डाली, अब झेलते रहिए जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढोें से लंबा जाम लग रहा है। व्यस्त सड़कों पर इन गड्ढों से जाम के झाम में लोग फंसने को मजबूर हो रहे हैं। शुक्रवार को भी स्टेशन रोड पर करीब तीन घंटा जाम लगा रहा। वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस भी पर्याप्त संख्या में तैनात नहीं थे। इसकी वजह से जाम खुलने में वक्त लगा। इतना ही नहीं, बिना सुरक्षा मानक काम करने वाले मजदूर भी खतरे की जद में है। बेतरतीब खोदे गए गड्ढों से हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।

पहले चरण में जिगर कॉलोनी, सिविल लाइंस, कटघर, गुलाबबाड़ी और दिल्ली हाईवे से जुड़े क्षेत्रों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव है। जल निगम के अधिकारियों का दावा है कि 94 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। इन क्षेत्रों में सीवर की पाइप लाइन को बिछाया जा चुका है। अब डक बनाकर लाइनों को आपस में जोड़ा जा रहा है। मौजूदा समय में दिल्ली हाईवे पर स्टेशन के पास पर तीन जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। व्यस्त सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक होने से यातायात विभाग को डायवर्जन तक लागू करना पड़ा है। लेकिन यहां घंटों लोगोें को जाम में जूझना पड़ रहा है। जेल रोड के पीछे और गुरहट्टी पर भी गहरे गड्ढे खोदे गए हैं।
विज्ञापन


सीन एक :
स्टेशन रोड पर इम्पीरियल तक भीषण जाम में फंसे लोग झुंझलाते रहे। चूंकि गड्ढों को खोदने के बाद लोहे की गार्डर लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए जगह भी कम बचती है। जाम में फंसे लोगों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी पर्याप्त संख्या में नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन दो :
स्टेशन रोड के पीछे सीवर लाइन जोड़ने के लिए गहरा गड्ढा खोदने का काम के दौरान मजदूरों ने सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया है। संकरी रोड को देखते हुए लोहे की बैरिकेटिंग लगाकर लोगों को गुजारा जा रहा था। लेकिन हादसा होने की गुंजाइश बनी हुई थी।


सीन तीन :
स्टेशन रोड पर मजदूर सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदते हुए नजर आया, लेकिन यहां भी सुरक्षा मानक ताक पर रखे गए थे। सड़क की तरफ से दो बैरिकेटिंग लगा दी गई थी। जबकि नियमानुसार पूरा एरिया कवर होना चाहिए, ताकि कोई वाहन इस गड्ढों में न गिर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed