फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सांसद - विधायक की मारपीट से सकते में नेता

सांसद - विधायक की मारपीट से सकते में नेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांसद - विधायक की मारपीट से सकते में नेता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संत कबीर नगर में सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट की घटना से जनता के साथ ही नेता भी सकते में हैं। कांग्रेस, बसपा और सपा नेताओं ने इस घटना के बहाने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। विपक्षी दलों का कहना है कि जिस पार्टी के सांसद और विधायक ही सार्वजनिक रूप से मारपीट कर रहे हों वह पार्टी भला कानून व्यवस्था का ख्याल कैसे रख सकती है। भाजपा नेताओं ने भी घटना की निंदा की है। हालांकि सांसद सर्वेश सिंह ने इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

जूता चलाने वाले देश क्या चलाएंगे: इकराम
मुरादाबाद। देहात सीट से सपा के विधायक हाजी इकराम कुरैशी का कहना है कि जिस पार्टी में जनप्रतिनिधि ही आपस में जूता चलाते हों वह पार्टी देश क्या चलाएगी। मंत्री और पुलिस - प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में मारपीट करने वाले जनप्रतिनिधियों और उनकी पार्टी से कानून व्यवस्था की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन


अपने ही कारनामों से मिट जाएगी भाजपा: रिजवान
मुरादाबाद।
कुंदरकी से सपा विधायक हाजी रिजवान का कहना है कि भाजपा को मिटाने के लिए किसी विपक्षी की जरूरत नहीं है। भाजपा को खुद उसी के नेता और जनप्रतिनिधि अपने कारनामों से मिटा देंगे। सांसद और विधायक में जूते से मारपीट तो अभी नमूना है। लोकसभा चुनाव के बाद पूरी भाजपा का यही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए थी: राजेश
मुरादाबाद।
कांठ से भाजपा विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू का कहना है कि सांसद और विधायक में मारपीट की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज में भी गलत संदेश गया है। अधिकारियों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि दोनों को अलग कर देते। सांसद और विधायक दोनों की गलती है।

कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा: रितेश
मुरादाबाद।
भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि संत कबीर नगर की घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाएगा। सांसद और विधायक दोनों ही अपनी मर्यादा में रहना चाहिए था। शिलान्यास के पत्थर पर नाम लिखना कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं था, जिसे लेकर सांसद और विधायक सार्वजनिक रूप से मारपीट पर उतर आए।

दूसरों को पाठ पढ़ाने वालों का असली रूप: रण विजय
मुरादाबाद।
बसपा के जोन प्रभारी रणविजय सिंह का कहना है कि दूसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के सांसद और विधायक ने उसका असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी सरकारी कार्यक्रम में सांसद और विधायक के बीच में मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक है। जनता सब देख रही है चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी।


पूरे देश देख रहा भाजपा का अनुशासन: एपी
मुरादाबाद।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का कहना है कि जन प्रतिनिधियों के बीच की लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस पार्टी के सांसद और विधायक ही आपस में अफसरों की मौजूदगी में मारपीट कर रहे हों उस पार्टी की सरकार से कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed