{"_id":"5c7ee0d8bdec2213ed0ca8d7","slug":"91551818968-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की साइबर क्राइम लैबों में प्रशिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की साइबर क्राइम लैबों में प्रशिक्षकों की कमी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
डीजीपी ओपी सिंह ने मुरादाबाद में अपने पिछले दौरे के दौरान बताया था कि साइबर क्राइम पुलिस के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख शहरों में साइबर क्राइम के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश मेें तीन साइबर क्राइम लैब बनाए जाने के लिए उन्होंने कहा था, जहां पर पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम के मामलों की विवेचना निपटाने के बारे में जानकारी दी जाएगी लेकिन इन साइबर क्राइम लैब में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए ऐसे प्रशिक्षकों की कमी है, जो कि पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर सकें।
मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पहुंचे डीजी ट्रेनिंग गोपाल गुप्ता ने अकादमी, पीटीसी, पीटीएस में तैनात पुलिस अधिकारियाें के साथ आर्य प्रेक्षागृह में दो घंटे तक बैठक की। पुलिस उपाधीक्षक बसंत लाल ने बताया कि बैठक में डीजी ट्रेनिंग ने बताया कि साइबर क्राइम लैबों में बडे़ स्तर पर साइबर प्रशिक्षकों की कमी है, इसलिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अकादमी में ही नए साइबर प्रशिक्षकों को तैयार किया जाए, जो कि इन साइबर क्राइम लैब में पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम से निपटने के बारे में प्रशिक्षित कर सकें। इसके अलावा उन्होंने पीटीसी, पीटीएस और पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए आने वाले पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी जाए, जिससे की वह केस डायरी आनलाइन काट सकें। विवेचना में सुधार के लिए भी बताया जाए, जिससे की विवेचना में गुणवत्ता आ सके। बैठक में एडीजी पुलिस अकादमी सुनील गुप्ता, आईजी एलवी एंटनी देव कुमार, डीआईजी शिव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर विशेषज्ञ करेंगे प्रशिक्षित
मुरादाबाद। पुलिस अकादमी में जिन साइबर प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा। उनके प्रशिक्षण के लिए देश के बडे़ साइबर विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। जिससे की साइबर क्राइम से जुडे़ नए मामलों और उनके तरीकों के बारे में ट्रेनिंग लेने वाले साइबर प्रशिक्षकों को जानकारी दी जा सके और वह साइबर क्राइम सेल में इसे बता सकें।