फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   क्रिकेट में धूम मचा रही बेटियां

क्रिकेट में धूम मचा रही बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में धूम मचा रही बेटियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पीयूष चावला, धातक गेंदबाज मो. शमी, स्पिनर शिवा सिंह और आर्यन जुयाल जैसे क्रिकेटर देने वाले मुरादाबाद जनपद की बेटियां भी अब क्रिकेट में खूब घूम मचा रही हैं। यहां की बेटियां नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक मैच खेल चुकी हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में तैनात मेघना सिंह श्रीलंका में अपनी घातक गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वियों के विकेट चटका चुकी हैं। आगे बढ़ने के लिए उनका संघर्ष जारी है।

शहर के जिगर कालोनी निवासी अंजू रानी मीडिया प्रेशर गेंदबाज हैं। वह कमाल की गेंदबाजी करती हैं। साथी ही बल्लेबाजी में भी टीम को वह अच्छा योगदान देती हैं। यूपी रणजी टीम में उनका चयन हो चुका है। यूपी की अंडर 23 महिला टीम में शामिल हैं। पंद्रह जनवरी से केरल में होने वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में वह यूपी की टीम से खेलेंगे। इन दिनों वह कानपुर में हैं। आगे बढ़ने के लिए वह काफी संघर्ष कर रही हैं। एक के बाद एक कई बेटियां ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है। किसरौल निवासी श्रृद्घा बिहार की टीम से खेल रही हैं। इसके अलावा कांशीराम नगर निवासी पारुल सैनी और हेमा पटेल टीएमयू क्रिकेट अकादमी में कोच बदरु द्दीन सिद्दीकी के निर्देशन में क्रिकेट के गुर सीख रही हैं। दोनों खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी करती हैं। जिगर कालोनी निवासी सना हसन का चयन अंडर-17 में प्रदेश की टीम में हुआ है। सना का चयन कानपुर में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सोनकपुर स्टेडियम के क्रिकेट यश शुक्ला ने बताया कि लड़कियां भी क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली कई खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी व गेंदबाजी करती हैं। आगे बढ़ने के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि अब शहर की बेटियां भी क्रिकेट में आ रही हैं। आने वाले समय में अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed