{"_id":"5bde156abdec226998046fe2","slug":"91541281130-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोके जाएंगे गंगा में गिरने वाले गंदे नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोके जाएंगे गंगा में गिरने वाले गंदे नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में गिरने वाले गंदे नालों को और फैक्ट्रियों के पानी को 15 नवंबर से रोक दिया जाएगा। गंगा महोत्सव के चलते गंदे पानी को गिरने से रोका जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री के भी शामिल होने का दावा भाजपा नेता कर रहे हैं। इसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है।
गंगा में मंडल के अमरोहा व बिजनौर क्षेत्र से कई नाले गंगा में गिरते हैं। गांवोें-कस्बों से निकलने वाला पानी और गंगा के आसपास के क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों का अवशिष्ट जल गंगा में गिरता है। इसके चलते गंगा दूषित होती है।
ब्रजघाट में 20 नवंबर से गंगा महोत्सव मनाया जाएगा। भाजपा नेताओं का दावा है कि उसमें 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने गंगा में गिरने वाले दूषित नालों और बिना शुद्ध किए गिरने वाले फैक्ट्रियोें के पानी को सख्ती से रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने इसके लिए जांच टीम लगा दी हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित कुमार का कहना है कि जिन फैक्ट्रियों से मानक विरुद्ध पानी निकलने की आशंका है, उनको बंद करा दिया जाएगा। किसी हाल में गंगा तक गंदा पानी नहीं पहुंचने दिया जाएगा।