फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांवड़ यात्रा मार्ग पर जल निगम को नोटिस

कांवड़ यात्रा मार्ग पर जल निगम को नोटिस

Thu, 26 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर जल निगम को नोटिस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा परेशानी टूटी सड़कों से होगी। महानगर की ज्यादातर सड़क टूटी पड़ीं हैं। प्रमुख मंदिरों को जाने वाले रास्ते भी खस्ता हाल हैं। इसको लेकर नगर निगम ने जल निगम को नोटिस भेजा है। पिछले दिनों शहर की प्रमुख सड़कों को सीवर डालने के दौरान जल निगम ने तोड़ा है।
नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने भेजा था। चीफ इंजीनियर सुनील केसरी और अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला ने कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों को जाने वाली सड़कों का निरीक्षण किया। इनमें से ज्यादातर सड़क टूटी पड़ी हैं। इन सड़कों को सीवर लाइन डालने के लिए खोद दिया गया है। उसके बाद से यह इतने उबड़ खाबड़ हैं कि पैदल निकलना भी आसान नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चौरासी घंटा मंदिर को जाने वाले रास्ते, झारखंडी मंदिर की सड़क, लालबाग की सड़क, कहारों वाले मंदिर की जाने वाली सड़क टूटी पड़ी हैं। दौलत बाग की सड़क की ख्ुादाई कर मिट्टी इस तरह फैला दी गई है कि पैदल निकलना भी आसान नहीं है। नवाब पुरा चौराहे से कहारों वाले मंदिर की सड़क में सीवर डालने के बाद उसको बना दिया गया है, लेकिन लेबिल ठीक नहीं किया गया है। इसकेचलते जलकल विभाग के चीफ इंजीनियर को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर डालने के बाद सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। जिसका नोटिस जल निगम को भेजा गया है। वह कांवड़ यात्रा से पहले या तो सड़क ठीक कराएंगे। अन्यथा निगम सड़क ठीक कराकर उसकी धनराशि जल निगम से वसूल करेगा।
- आशीष शुक्ला, अधिशासी अभियंता निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed