फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को कुचला, मौत

Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को कुचला, मौत
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कालेज से पढ़कर लौट रही छात्रा को कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आनन फानन में छात्रा के शव को लेकर अस्पताल आ गई। बाद में ग्रामीण अस्पताल से शव को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में जन प्रतिनिधियों के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि उसके चालक परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी संजय सैनी की पुत्री नेहा 14 वर्ष शरीफनगर के एक कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। वह बुधवार को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। शरीफनगर में मैरिज हाल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट भरे ट्रक की खुली खिड़की से छात्रा पहले टकराई और फि र पहिए के नीचे आकर कुचल गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को देखकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रक का चालक परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा के शव को घटना स्थल से उठाकर ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में ले आई। जब छात्रा के परिजन और उसके गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तो वहां छात्रा का शव न देखकर भड़क गए। वे ठाकुरद्वारा अस्पताल आए और वहां से शव को उठाकर घटना स्थल पर ले गए। उन्होंने ट्रक के चालक की गिरफ्तारी और छात्रा के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीण नारेबाजी कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम से ठाकुरद्वारा सुरजननगर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीण बिना चालक गिरफ्तारी के जाम खोलने का तैयार नहीं थे। बाद में एसडीएम रामजी लाल, विधायक नवाब जान खां, भाजपा नेता राजपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को समझाया बुझाया। शासन से आर्थिक मदद दिलाने, ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मुआवजे के लिए मामले को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए संदर्भित करने की बात कही। समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed