फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गृहकलह के चलते पति पत्नी ने खाया जहर, मौत

गृहकलह के चलते पति पत्नी ने खाया जहर, मौत

Thu, 14 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गृहकलह के चलते पति पत्नी ने खाया जहर, मौत
गृहकलह के चलते दंपती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)।
गृहकलह के चलते पति-पत्नी ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उनको इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा का है। गांव निवासी अशोक की पत्नी चांदनी और उसकी मां मुन्नी के बीच आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी। छोटी- छोटी बातों पर परिवार में तनाव हो जाता था। इसको लेकर चांदनी और उसका पति अशोक तनाव में रहने लगे। हालांकि, अशोक अपनी पत्नी और मां दोनों को ही बहुत समझाता था, लेकिन कलह का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को सुबह फिर किसी बात को लेकर सास- बहू में झगड़ा हो गया। चांदनी ने यह बात अपने पति को बताई। इस पर अशोक भी परेशान हो गया। तनाव में आकर दोनों पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों में चीखपुकार मच गई। गांव के और लोग भी जमा हो गए। परिजन आनन फानन में दोनों पति पत्नी को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल से दोनों को रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। शाम को दोनों का शव गांव में आ गया, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed