{"_id":"5ace713b4f1c1b533e8b49e7","slug":"91523478843-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंडियन ब्यायज बनीं जिला फुटबाल लीग की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ब्यायज बनीं जिला फुटबाल लीग की विजेता
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जिला फुटबाल क्लब की ओर से छह से 11 अप्रैल तक आयोजित की जा रही जिला फुटबाल लीग का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता की विजेता इंडियन ब्यायज क्लब की टीम रही। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन जहीर आलम रहे। फाइनल मुकाबले से पहले हरथला ब्यायज क्लब और टाइगर फुटबाल क्लब के बीच शो-मैच हुआ। इसमें 3-0 से हरथला ब्यायज की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक-एक गोल के लिए खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया। आलम यह था कि पहले हाफ में दोनों टीम में से कोई भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे मैच में खेल तीन-तीन गोल से बराबर पर रहा। फैसले के लिए पेनाल्टी शूट आउट करवाया गया। इसमें पांच-पांच पेनाल्टी मारी गई, जिसमें भी स्कोर 3-3 से बराबर रहा। इसके बाद सडेन डेथ में इंडियन ब्यायज ने यह लीग अपने नाम कर ली। विजेता और उप-विजेता टीम को ट्राफी और सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता आठ गोल करने वाले गौरव रावत को गोल्डन बूट दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिताश कोठारी को घोषित किया गया। दोनों ही खिलाड़ी इंडियन ब्यायज टीम से हैं। कार्यक्रम के बीच में अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन आसिफ हुसैन ने किया। इस दौरान समन्वयक नासिर कमाल, माधुरी, हाफिज मुर्सरत हुसैन, असद कमाल, मोबशिर पाशा, तनवीर आलम, शीबा आलम, शिव नारायण आदि मौजूद रहे।