{"_id":"614cd1ff8ebc3e090418e0a8","slug":"90-thousand-people-will-get-vaccine-against-corona-on-monday-city-news-mbd4037310175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को 90 हजार व्यक्तियों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को 90 हजार व्यक्तियों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से व्यक्तियों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। इसी के तहत सोमवार को टीकाकरण का मेगा डे आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 हजार व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वहीं, गुरुवार को 15 हजार से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि 90 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसको प्राप्त करने के लिए 29 सितंबर को क्लस्टर अप्रोच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को वैक्सीन आवंटित होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्मय से लखनऊ में अधिकारियों को जानकारी हो जाती है कि हमारे किस केंद्र पर कितनी वैक्सीन शेष रह गईं हैं। वह उसी के अनुरूप हमें वैक्सीन की आपूर्ति कर रहे हैं। नियमित टीकाकरण के लिए भी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन हैं। गुरुवार को 15265 व्यक्तियों को टीके लगाए गए, जिसमें 11570 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 3695 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
जिले में 24 लाख 12 हजार 523 व्यक्तियों को वैक्सीन का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से गुरुवार तक 13 लाख 80 हजार 409 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। गुरुवार को सर्वाधिक 3532 व्यक्तियों को मुरादाबाद नगर और सबसे कम 830 व्यक्तियों को डिलारी में वैक्सीन की डोज दी गई।