फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   87 projects of road, education and security launched with Rs. 1171 crore

Moradabad News: 1171 करोड़ से सड़क, शिक्षा, सुरक्षा की 87 परियोजनाओं की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
87 projects of road, education and security launched with Rs. 1171 crore
मुरादाबाद। 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास के लिए 1171.87 करोड़ की 87 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सरकारी स्कूल, मिनी स्टेडियम, स्मार्ट रोड नेटवर्क, पुलिस कर्मियों के ठहरने की बैरक भी शामिल हैं। सीएम ने इसे मुरादाबाद के लिए उपहार बताया।
विज्ञापन


87 परियोजनाओं में 640 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और 532 करोड़ की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। योगी ने कहा कि मुरादाबाद अपनी उत्कृष्ट हस्तकला और ओडीओपी के तहत पीतल के उत्पादों के लिए विश्व विख्यात है। मुरादाबाद आज 11 से 15 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने का श्रेय मुरादाबाद के कारीगरों को दिया। सीएम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित प्रथम हस्तशिल्पी दिलशाद हुसैन भी इसी शहर के हैं। उन्होंने अपील की कि त्योहारों पर अपने जिले में तैयार उत्पादों को उपहार में देकर स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दें। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हस्तशिल्पियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, गोपाल अंजान, सतपाल सिंह, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
दृष्टिबाधित छात्रा की कविता को योगी से सराहा
सुगम्य पुस्तकालय की दृष्टिबाधित छात्रा ऊषा ने ब्रेल लिपि में लिखी कविता मेरा राज्य, प्यारा राज्य सीएम को भेंट की। योगी ने छात्रा को दुलार किया और कविता को सराहा। उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत स्वाति वर्मा को मेटल वर्क के लिए 50 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शुभ्रा को 25 लाख, मनोज कुमार को ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर के लिए 5 लाख, योगेंद्र कुमार को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, हिमांशु घोष को एक्वेरियम बनाने के लिए 5 लाख, अंकित कुमार सिंह को 5 लाख का डमी चेक सौंपा। इनके अलावा लक्ष्य सैनी, सोनम, गीता रानी को योजना का लाभ मिला।

00
इन्हें भी मिली सौगात
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शन्नू बेग व ममता को घर की चाबी
- निःशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के तहत अंकित और श्रद्धा को टैबलेट
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह दीदी के लिए 7.89 करोड़
- रविता को लखपति दीदी के लिए सम्मान पत्र

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
स्मार्ट रोड नेटवर्क - 114.91 करोड़
प्रमुख सड़कों व बाजारों का सौंदर्यीकरण - 69.04 करोड़
ब्रास फर्नेस सेंटर - 24.10 करोड़
स्पंदन सरोवर -18.73 करोड़
276 पार्कों में ओपन जिम, सौंदर्यीकरण - 19.90 करोड़
36 पार्कों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग - 1.02 करोड़
मार्गों पर साइनेज बोर्ड - 8.98 करोड़

एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) - 1.60 करोड़
वेस्ट म्यूजियम - 14 करोड़

राष्ट्रीय गौरव स्मारक - 1.2 करोड़
120 क्योस्क - 8.32 करोड़

सीएम ग्रिड की सड़क - 115 करोड़
सीनियर केयर सेंटर - 3.73 करोड़

कांठ-दिल्ली लिंक रोड - 10.25 करोड़
जीआईसी में मिनी स्टेडियम - 4.92 करोड़

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed