{"_id":"60a95e108ebc3efbd250fa55","slug":"82-village-heads-to-take-oath-online-on-25th-may-city-news-mbd3898198199","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 ग्राम प्रधान 25 मई को ऑनलाइन लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 ग्राम प्रधान 25 मई को ऑनलाइन लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार दोपहर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत बिलारी ब्लॉक के 82 नए ग्राम प्रधान 25 मई को शपथ लेेंगे। उधर दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होने वाली 16 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ से महरूम रहना पड़ेगा।
शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन ब्लॉक अधिकारियों को जानकारी मिली कि यूपी शासन की ओर से ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। तभी ब्लॉक के पंचायत राज विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए।
एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना ने आनन-फानन पंचायत सचिवों और अपने अधीनस्थ ब्लॉक कर्मियों की बैठक बुलाई। बैठक में शासन की ओर से जारी प्रधानों को शपथ दिलाने के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधानों को शपथ कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। पंचायत घर, प्राइमरी स्कूल या अन्य किसी स्थान पर शपथ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की जिलाधिकारी और डीपीआरओ की ओर से जो निर्देश मिलेंगे। उन्हीं के अनुसार शपथ दिलाई जाएगी। यदि अधिकारियों के निर्देश मिले तो ऑनलाइन शपथ ग्रहण की व्यवस्था कराई जाएगी जिसके लिए लिंक जारी किया जाएगा।
बिलारी ब्लॉक की कुल 98 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद समेत ग्राम पंचायत सदस्य आदि के लिए मतदान हुआ था। यहां 16 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जिनमें दो तिहाई सदस्य निर्वाचित न हो पाने की वजह से यह पंचायतें गठित नहीं हो पाएंगी। एडीओ पंचायत ने बताया कि बिलारी ब्लॉक की 82 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को निर्धारित कार्यक्रम और तय किए गए निर्देशों के तहत 25 मई की सुबह शपथ दिलाई जाएगी। एडीओ पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ लेने से महरूम रहेंगे। उनमें पहाड़पुर, मल्लपुर जन्नू, डांडा दम्बू नगला, अहलादपुर करार,खंडुवा गौरा शाहगढ़, हाजीपुर, देवरी दिनौरा, भिंडबारी, उदयपुर नरौली, टांडा अमरपुर, श्यामसिंहपुर भूड़ी, मोहम्मद हयातपुर, बेहटा सरथल, नगला गुर्जर और सैफपुर जगना ग्राम पंचायत शामिल हैं।