{"_id":"5ccf4979bdec220764027b86","slug":"81557088633-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लस्चर लॉस गेहूं खरीद से किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लस्चर लॉस गेहूं खरीद से किसानों को राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम की मार झेल रहे किसानों को सरकार ने थोड़ी राहत दे दी है। किसानों के 20 फीसदी लस्चर लॉस गेहूं की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद हो सकेगी। इसमें दस फीसदी लस्चर लॉस का गेहूं सीधे खरीदा जाएगा और दस फीसदी गेहूं पर 4 रुपये 60 पैसे प्रति कुंतल की कटौती की जाएगी। इससे किसानों को थोड़ी राहत मिलने के साथ सरकारी क्रय केंद्रों के गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ पाएगा।
गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई चल रही है। मुरादाबाद जिले में 107 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य और अब तक मात्र 12 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। एक अप्रैल से खोले क्रय केंद्र 15 जून तक चलेंगे। सरकार ने 1840 रुपये समर्थन मूल्य घोषित किया है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा है। अप्रैल माह में हुई बारिश से फसल भीगने से करीब 40 फीसदी गेहूं की चमक फीकी पड़ गई और दानों में कालापन आ गया है। फीकी चमक वाला गेहूं लस्चर लॉस में शामिल है और सरकारी क्रय केंद्रों पर इसकी खरीद पर रोक थी। सरकारी लक्ष्य पूरा नहीं होने और किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मुरादाबाद समेत कई जिलों में 20 फीसदी तक लस्चर लॉस गेहूं खरीद के आदेश जारी कर दिए हैं। विपणन अधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि किसानों के 10 फीसदी लस्चर लॉस गेहूं की सीधे खरीद होगी। दस फीसदी में 4.60 रुपये प्रति कुंतल की कटौती की जाएगी। अनुपम कुमार ने बताया कि सरकार के फैसले से केंद्रों का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
मुरादाबाद मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद की स्थिति
- रामपुर में 35 फीसदी
- मुरादाबाद में 18 फीसदी
- संभल में 17.50 फीसदी
- बिजनौर में 12 फीसदी
- अमरोहा में 9 फीसदी
जिले में 107 क्रय एजेंसियां
- खाद्य विभाग एवं पंजीकृत सोसायटी 10
- पीसीएफ 43
- यूपी एग्रो 3
- यूपीएसएस 17
- पीसीयू 10
- एसएफसी 6
- कर्मचारी कल्याण परिषद 3
- नेफैड 13
- भारतीय खाद्य निगम 2
- आईजीएमआरआई की एडिशन डायरेक्टर नीलम कालरा ने शनिवार को मुरादाबाद समेत मंडल के सभी जिलों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों से खराब क्वालिटी के गेहूं के सैंपल भी लिए। एडिशन डायरेक्टर की रिपोर्ट से किसानों के लिए बड़ी राहत मिल सकती है। - अनुपम कुमार, विपणन अधिकारी खाद्य विभाग