फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ऊफ ये गर्मी और चौपट व्यवस्था.. कैसे गुजारें रात

ऊफ ये गर्मी और चौपट व्यवस्था.. कैसे गुजारें रात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
ऊफ ये गर्मी और चौपट व्यवस्था.. कैसे गुजारें रात
मुरादाबाद। मौसम में गर्मी और मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के रुकने की व्यवस्था चौपट। आलम ये है कि बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलने को वहां पर ड्यूटी के लिए आए कर्मचारी मजबूर हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो महिलाओं के लिए है, ऐसे में वह इस सोच में पड़ गईं कि यहां पर रात कैसे गुजारें। हालांकि पोलिंग पार्टियों का कहना है कि ये लोकतंत्र का महापर्व है, मुसीबतें सहकर भी मतदान कराना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन

ये हाल किसी देहात क्षेत्र के सरकारी स्कूल का नहीं बल्कि लाइनपार में स्थित आदर्श स्कूल माने जाने वाले प्राथमिक विद्यालय मझोला का है। यहां ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने बताया कि वह इससे पहले नोएडा और बुलंदशहर में भी ड्यूटी कर चुके हैं लेकिन वहां पर भी इस तरह की दिक्कत नहीं थी। वहां पर मतदान कर्मियों के लिए पंखे, पानी और गद्दे के अलावा खान पान के सामान की व्यवस्था थी लेकिन यहां पर न तो पर्याप्त कमरे हैं, न ही पंखे, पानी और गद्दों और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था है। सरकारी नल का पानी भी साफ नहीं है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को कई जगह परेशानी झेलनी पड़ी है। इसकी शिकायत मिली है। ऐसे में प्रयास किए जा रहे हैं कि देर रात तक बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


मतदाताओं को भी होगी परेशानी
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय में जिन कमरों में मतदान होना है वहां पर एक ही गेट है। इस गेट पर दो लाइन लगेंगी, जिनमें एक लाइन में पुरुष रहेंगे और दूसरे में महिलाएं मौजूद रहेंगी लेकिन मतदान के बाद वापस लौटने के लिए कोई दूसरा गेट नहीं है, ऐसे में मतदाताओं को भी भीड़ की वजह से परेशानी झेलनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो महीने से हो रही थी तैयारी
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर दो माह पहले से ही तैयारी शुरू हो गई थी। प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि पोलिंग पार्टियों के ठहरने वाले स्थानों पर उचित व्यवस्था की जाए। बुनियादी सुविधाओं का वहां पर अभाव नहीं होना चाहिए लेकिन जब पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पहुंचीं तो व्यवस्था चौपट दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed