फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद लोकसभा पर इन धुरंधरों में है अब मुकाबला

मुरादाबाद लोकसभा पर इन धुरंधरों में है अब मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद लोकसभा पर इन धुरंधरों में है अब मुकाबला
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सांसदी के लिए अब 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन सांसद व भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह ने नाम वापस ले लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. इसरार सैफी ने शनिवार को ही नाम वापसी की अर्जी दे दी थी। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में 10 पर्चे निरस्त होने के बाद 25 में से 15 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। अब दो नाम वापस होने पर कुल 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन



मुरादाबाद लोकसभा सीट के आंकड़े
कुल मतदाता - 1941200 (महिला मतदाता-874102 )
नए मतदाता (महिला)- 60000
नए मतदाता (पुरुष)- 47000
मुस्लिम मतदाता - 880000
अनुसूचित जाति (जाटव)- 180000
वाल्मीकि मतदाता - 43000
यादव - 29000
ठाकुर - 150000
सैनी - 149000
वैश्य - 74000
कश्यप - 71000
जाट - 50000
प्रजापति - 55000
पाल - 48000
ब्राहम्मण - 45000
पंजाबी - 42000
विश्नोई - 15000


नाम वापसी के बाद यह बचे चुनाव मैदान में
क्रम प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
1. कुंवर सर्वेश सिंह भारतीय जनता पार्टी
2. इमरान प्रतापगढ़ी इंडियन नेशनल कांग्रेस
3. डा. एसटी हसन समाजवादी पार्टी
4. दिलेराम भारतीय हरित पार्टी
5. तेज सिंह सैनी राष्ट्रीय समानता दल
6. रूप चंद्र सिंह भारतीय बहुजन समता पार्टी
7. प्रिंस कुमार शर्मा निर्दलीय
8. मौ. असलम उर्फ पाशा जनशक्ति दल
9. नरेश कुमार सैनी निर्दलीय
10. मुसर्रत हुसैन हाथीपुर चित्तू निर्दलीय
11. नादिर पीस पार्टी
12. भीष्म जीत सिंह फौजी जनता पार्टी
13. अकील निर्दलीय

बैलेट पेपर छपने के लिए भेजे
मुरादाबाद। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैलेट पेपर छपने के लिए आयोग को सूची भेज दी है। इसके अलावा पोस्टल बैलेट भी छपने हैं। ईवीएम में बाकी बचे प्रत्याशियों के सिंबल फीडिंग का काम भी मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed