फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा के किनारे खुलेआम ई कचरा को छानते है, गंदा पानी बहाते है

रामगंगा के किनारे खुलेआम ई कचरा को छानते है, गंदा पानी बहाते है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा के किनारे खुलेआम ई कचरा को छानते है, गंदा पानी बहाते है
मुरादाबाद। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बावजूद रामगंगा नदी के किनारे में ई-कचरा जलाने और धोने का काम धड़ल्ले से जारी है। अमर उजाला टीम जामा मस्जिद के पास के नदी के किनारे के एरिया का जायजा लिया। यहां मिट्टी के हौज बनाकर महिलायें और पुरुष जले हुए ई कचरा की राख को धोने में जुटे नजर आए। एक शख्स से पूछने पर उसने कहा - पानी को नदी में नहीं बहाया जाता, बल्कि हौज में ही सुखा दिया जाता है। यह दीगर है कि साफ दिख रहा था कि हौज का पानी रामगंगा नदी में ही जा रहा था।
विज्ञापन

लालबाग, जामा मस्जिद समेत नदी के किनारे के हिस्सों पर पीतल के वेस्ट माल से फिर से पीतल निकालने का काम होता है। बाकायदा मशीनों से वेस्ट माल को पीसा जाता है। इस पीसी हुई सामग्री को नदी के किनारे बने हौज में धोकर पीतल अलग किया जाता है। पीतल की आड़ में ई कचरा को पीसकर छाना जाता है। इसी ई कचरा की राख (ब्लैक डस्ट) को लेकर एनजीटी में मामला पहुंचा था। अब प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम को ब्लैक डस्ट के निस्तारण पर अपना पक्ष एनजीटी में रखना है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित होने के बाद भी जलता है ई कचरा
नदी के दूसरी तरफ खेतों के किनारे कई जगह पर धुआं ऊपर उठ रहा था। थोड़ी सी पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि यहां खतरनाक ई-कचरा जलाया जाता है। हालांकि यह भी प्रतिबंधित है। प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीमों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मैने रामगंगा नदी किनारे ब्लैक डस्ट निस्तारण का जायजा लिया था। ई कचरा जलाने और वेस्ट माल को धोने प्रतिबंधित है। टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed