{"_id":"5c90008abdec221418353407","slug":"81552941194-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम, फंसीं ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम, फंसीं ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को दो जगह रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां तहां रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और वाहनों को हटवाने के बाद फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंडल के रोजा और शाहजहांपुर के बीच गेट संख्या 318 ए है। सोमवार सुबह दस बजकर बीस मिनट पर रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेट मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी जानकारी दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंची। इसके बाद वाहनों को रेलवे क्रासिंग से हटवाकर फाटक बंद कराया गया। इसके आद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। जाम लगने की वजह से हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस,
पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। इसके अलावा गजरौला और मंडी धनौरा के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। जिसकी वजह से फाटक बंद नहीं हो पाया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों संचालन रुकवा दिया। ट्रैक्टर ट्राली हटवाने के बाद फाटक बंद हो पाया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।