फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दीवान शुगर मिल के महाप्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दीवान शुगर मिल के महाप्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
दीवान शुगर मिल के महाप्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चीनी महंगी होने के बावजूद किसानों को गन्ने का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। दो दिन की समीक्षा के बाद डीएम ने अगवानपुर की चीनी मिल के प्रबंधक गजेंद्र सिंह और लेखाधिकारी विनय सिंह खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि तीन अन्य चीनी मिलों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। इन मिलों की ओर से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। कुछ और चीनी मिलों के खिलाफ एक दो दिन में कार्रवाई करने के संकेत मिले हैं।
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने चीनी मिलों को चेतावनी दी थी। लेकिन उनकी इस चेतावनी के बावजूद चीनी मिल प्रबंधन सुधरने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को डीएम के आदेश पर जिला गन्ना अधिकारी सुभाष यादव ने सिविल लाइंस थाने में दीवान शुगर मिल के महाप्रबंधक समेत दो अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें उन पर किसानों के गन्ना का भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि पेराई सत्र 2018-2019 में चौदह दिन पूर्व के देय गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बिलारी, बेलवाड़ा, एवं रानीनागंल चीनी मिल को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें तीन दिन बकाया गन्ना भुगतान करने को कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि चौदह दिन पूर्व के देय गन्ना मूल्य का संपूर्ण भुगतान नहीं किया गया तो चीनी मिलों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफसरों ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
मुरादाबाद। गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त डा. मनीष एवं सचिव सहकारी गन्ना विकास सुरेश कुमार ने मंगलवार को रानीनागंल चीनी मिल के क्रय केंद्र चौहरा, चीनी मिल स्योहारा के क्रय केंद्र नगला एवं चीनी मिली असमोली के क्रय केंद्रों बाहदुरपुर, राजपूरा, ललवारा, एवं बरैठा में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed