फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्मार्ट सिटी : कंपनियों ने रखा शहर के विकास का खाका

स्मार्ट सिटी : कंपनियों ने रखा शहर के विकास का खाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी : कंपनियों ने रखा शहर के विकास का खाका
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीलीकोठी स्थित नगर निगम कैंप कार्यालय के सभागार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए आगे आई तीन कंपनियों ने वित्तीय मूल्यांकन से पहले शहर के विकास का खाका पर प्रजेंटेशन दिया। तकरीबन तीन घंटे तक मेयर डॉ. विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त संजय चौहान, जलकल के महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव समेत अधिकारियों के सामने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की प्रजेंटेशन दी गई। देर रात तक कार्यालय में वित्तीय मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी रही।
वित्तीय मूल्यांकन में बेहतर कंपनी को ही प्राइवेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की जिम्मेदारी दी जाएगी। बेहतर प्रोजेक्ट के साथ सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को ही वरीयता दी जानी है। पीएमसी कंपनी ही स्मार्ट सिटी के अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी करेगी। टेंडर खोलने, तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन के बाद उसकी सब कंपनियों के पक्ष में कार्य आदेश जारी होगा।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दी प्रजेंटेशन :
- श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड
- रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड
- दारा शाह एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रजेंटेशन दी है। वित्तीय मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। बेहतर वित्तीय स्थिति वाली एक कंपनी को हम जल्द चुन लेंगे। - डॉ. एसपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (जलकल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed